कांवड़ यात्रा में मोबाइल गुम हो जाए तो उसे वापस पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा लगता है। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने आस्था पर भरोसा कायम रखते हुए 24 घंटे में करीब दो लाख के दो मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। गाजियाबाद से आए आकाश चौधरी का Samsung Flip और iPhone संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और दोनों फोन बरामद कर लिए। फोन मिलने पर आकाश चौधरी ने उत्तराखंड पुलिस की फुर्ती और ईमानदारी की प्रशंसा की।
#SamacharPlusOTT #haridwar #mobile
