हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ ने मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ की। इस दौरान हरिद्वार डीएम और एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उत्तराखंड सरकार ने महाकुंभ जैसी व्यवस्थाएं की हैं और सुरक्षा पर विशेष फोकस किया है।
#SamacharPlusOTT #haridwar #kawadmela2025
