हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गुरुकुल यूनिवर्सिटी के पास हाईवे पर एक शिवभक्त की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि शिवभक्त ने समय रहते बाइक छोड़ दी और खुद को सुरक्षित कर लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोई हताहत नहीं हुआ।
#SamacharPlusOTT #haridwar #firenews
