राज्य न्यूज़

Hapur: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रोड एक्सीडेंट में घायल

by | Jul 9, 2025 | Shorts

यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का मंगलवार को हापुड़ में एक्सीडेंट हो गया और सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हैं। कार ड्राइवर सतबीर के हाथ में चोट लगी है। मंत्री और ड्राइवर को रामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। CMO डॉक्टर सुनील त्यागी टीम के साथ मौके पर हैं। मंत्री के सिर की MRI कराई जा रही है। मंत्री गुलाब देवी मंगलवार दोपहर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थीं। उनके आगे पुलिस जीप चल रही थी। पिलखुआ थाना क्षेत्र में छिजारसी टोल प्लाजा के पास पुलिस जीप के आगे चल रही प्राइवेट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाया। इसलिए पुलिस जीप के ड्राइवर को भी ब्रेक लगाना पड़ा जिससे मंत्री की गाड़ी पुलिस जीप से टकरा गई।

#SamacharPlusOTT #hapur #ministergulabdevi

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म