हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के भिकनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान की छत अचानक गिर गई। मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्य उसमें दब गए। जिसमें एक महिला और चार बच्चे शामिल थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मलवे से बच्चों और महिला को बाहर निकाला, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दबने वालों में एक बच्ची कि हुई मौत।
#SamacharPlusOTT #hapur #monsoon
