उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला के पास एक दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के पास खड़ी एक कार मलबे के नीचे दब गई और क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में कोई शख्स मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बारिश कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला के पास की ये घटना है।
#SamacharPlusOTT #hamirpur #dharamshala
