राज्य न्यूज़

Hamirpur: ड्राइवर से पढ़ाई कराने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

by | Aug 11, 2025 | Shorts

हमीरपुर मौदहा विकासखंड कपसा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है। प्रधानाध्यापक वीरू सिंह के ड्राइवर रामसहाय को बच्चों को पढ़ाते पाया गया। रामसहाय ने बताया कि शिक्षिका माधुरी अवकाश पर हैं और प्रधानाध्यापक कहीं गए हुए थे। बी.एस.ए. आलोक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। निलंबित प्रधानाध्यापक को टिकरी बुजुर्ग के परिषदीय विद्यालय में संबद्ध किया गया। मामले की जांच मौदहा खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई है।

#SamacharPlusOTT #hamirpur #school #principal #driver #teaching #bsa

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म