भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए 8 मई को अनिश्चित ताक के लिए स्थगित कर दिया गया था| फिर दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि 16 मई से IPL को दोबारा शुरू किया जा सकता है| इसके लिए टीमों से अपनी कमर दोबारा कस ली है | इस कढ़ी में गुजरात टाइटंस सबसे आगे है|टीम आईपीएल में ट्रेनिंग शुरू करने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम को अभ्यास शुरू कर दिया। फिलहाल, गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ टॉप पर है। उनकी नेट रन रेट 0.793 है। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि ‘हां, हमने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। लड़के अच्छे दिख रहे हैं, और हम तैयार हैं।’ बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फ्रेंचाइजी को बाकी बचे 16 मैचों के लिए अपनी टीम इकट्ठा करने के लिए कहा है। ये मैच 16 मई से शुरू हो सकते हैं।
बता दें कि विदेशी खिलाड़ी जैसे जोस बटलर और गेराल्ड कोएत्जी अभी टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन वे जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे। टीम के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारी पूरी टीम यहीं है। सिर्फ जोस और गेराल्ड ही नहीं हैं, लेकिन वे जरूरत पड़ने पर वापस आ जाएंगे।’

