गोरखपुर में रोडवेज बस से 20 क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया गया है, जो कानपुर से अवैध रूप से लाया जा रहा था। यह खोवा मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोवा जप्त कर लिया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में इसे मिलावटी पाया गया, जो मिठाई के जरिए लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता था। रक्षाबंधन के त्योहार पर शुद्ध मिठाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग अलर्ट है। खोवा को कलेक्ट्रेट कार्यालय ले जाया गया और सैंपल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #milawatkhoya
