गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के पार्षद इस अवैध वसूली के खिलाफ एकजुट नजर आए। पार्षदों का कहना है कि तीन बार टैक्स वृद्धि को निरस्त कराया गया, फिर भी वसूली जारी है। पिछले महीने मेयर की बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने टैक्स के खिलाफ सहमति दी थी, इसके बावजूद जनता से कई गुना ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। धरने को सफाई कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिल गया है, उन्होंने कहा कि पार्षदों को अकेला समझना भूल होगी, हम सब एक हैं |
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #housetax
