गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थित कादराबाद कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब है। स्कूल की कक्षाओं की छतें जर्जर हैं और टाइल्स टूटी हुई हैं, जिससे बच्चों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। दीवारों से प्लास्टर निकल रहा है, जो स्कूल की बदहाली का प्रतीक है। इतना ही नहीं, छोटे-छोटे बच्चों से उनके मिड डे मील के बर्तन खुद साफ कराए जाते हैं। स्कूल में सरकारी हैंडपंप और पानी की टंकी पर बच्चों की कतारें देखी जा सकती हैं। इस स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में बच्चों को कितनी असुविधाएं हो रही होंगी।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
