घर के बाहर खड़ी एचआर मैनेजर की कार में तोड़फोड़ कर धमकी देकर फरार हुए आरोपी। गाजियाबाद के न्यू पंचवटी कॉलोनी में एचआर मैनेजर अनूप दूबे ने अपनी कार में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी पत्नी और उसके भाइयों पर इस घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कार में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #attack
