लखनऊ के लुलु मॉल से एक बड़ा स्कैम सामने आया है जहां फ़ंटूरा गेम ज़ोन में बच्चों के डांस कॉम्पीटिशन में बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। फ़ंटूरा लिटिल स्टार सीजन के नाम पर अभिभावकों ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। अभिभावकों ने कहा– कई राउंड में चयनित होने के बावजूद बच्चों को फाइनल से बाहर किया गया, कॉम्पीटिशन में हिस्सा न लेने वाले बच्चों को फाइनल में शामिल किया गया, ये तो बच्चों के साथ सरासर अन्याय है। नाराज परिजन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं साथ ही मॉल प्रशासन और फ़ंटूरा गेम जोन के खिलाफ कार्यवाई की मांग भी कर रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #lucknow
