आगरा के ताजमहल की पार्किंग के पास गोली चलने से पर्यटकों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कार सवार दो लड़कों पर गोली चलाई गई। दोनों लड़के जबरन ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने रोका था। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार, बिना पास के इस दायरे में कोई वाहन नहीं जा सकता। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार लड़कों की तलाश की जा रही है।
#SamacharPlusOTT #firingnews #tajmahal
