फतेहाबाद क्षेत्र में हाइवे किनारे बोरी में बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल ये मासूम फतेहाबाद की विजय नगर कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते ये मासूम बच्चा लापता हो गया जिसके बाद परिजनों के पास 80 दिनों बाद 80 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया। फोन आने पर परिजनों ने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मासूम के परिचित ने ही फिरौती की रकम के लिए उसका अपहरण कराया था। अपने आठ साल के बच्चे की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की दी गई जानकारी पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #fatehabad #deadbody
