देवरिया के सकरापार गांव से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है जहां दलित मजदूर की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सपा जिला अध्यक्ष के बेटे और परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक मजदूर आरोपी के नव निर्मित मकान में मजदूरी और देखभाल करता था। परिजनों का कहना है कि मजदूरी मांगने पर दबंगों ने मृतक परमहंस की हत्या कर दी। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #deoria #murdernews
