August 13, 2026 | 6 : 01 AM

राज्य न्यूज़

“सीएम अंकल, मुझे स्कूल जाना है” — नन्हीं प्राची की बात सुनकर CM योगी ने तुरंत दिया आदेश |

by | Jun 23, 2025 | न्यूज़

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर सोमवार की तरह इस बार भी लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनने वाले सीएम योगी का दिल इस बार एक नन्हीं बच्ची की मासूम मांग पर पसीज गया।

दरअसल, मुरादाबाद से आई छोटी सी बच्ची प्राची ने जब सीएम योगी से कहा, “मुझे स्कूल में एडमिशन चाहिए”, तो सीएम पहले मुस्कराए और फिर बेहद संजीदगी से उसकी बात सुनी। उन्होंने न सिर्फ बच्ची से उसका हालचाल जाना, बल्कि तुरंत संबंधित अधिकारी को आदेश दे दिया कि बच्ची का एडमिशन जल्द से जल्द करवाया जाए।

इस छोटी सी मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जहां लोग सीएम योगी की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं।
जनता दरबार में सीएम योगी का ये मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है, जो दर्शाता है कि वे न सिर्फ बड़े मसलों पर फैसले लेते हैं, बल्कि आम जनता की छोटी-छोटी ज़रूरतों को भी गंभीरता से लेते हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म