राज्य न्यूज़

चार माह के मासूम के साथ पत्नी का काटा गला, युवक ने लिखा सुसाइड नोट

by | May 11, 2025 | उत्तर प्रदेश, यूपी क्राइम

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। चार माह के मासूम बेटे की भी हत्या की आशंका है। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी। दो दिन सभी के शव कमरे के अंदर पड़े रहे। शनिवार दोपहर बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर तीनों के शव निकाले।

जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र (23) अहमदाबाद में काम करता था। वह अतर्रा के आजाद नगर में पत्नी गौरा (20) और चार माह के बेटे बाबू के साथ किराए के कमरे में रहता था। जितेंद्र ने गुरुवार रात पत्नी गौरा (20) का चाकू से गला रेत दिया। कमरे में चार माह के बेटे बाबू का भी शव मिला। आशंका है कि पिता ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म