चाकुलिया में प्रखंड स्थित सरडीहा पंचायत के बाबा चरेश्वर मंदिर में चल रहे सात दिवसीय गाजन पर्व का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोबिन राणा, भवतारण, सत्य नाथ नायक, सुब्रत राउत, कमलेश, बापी राणा, दिलीप, किशोर राणा आदि मौजूद थे।
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शतदल गिरि की अध्यक्षता में बुधवार को स्टेशन चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शतदल गिरि के साथ विश्वजीत दे, भूतेष पंडित, सरोज मंडल, अजित रुहिदास, सुकुमार कालिंदी, अभिजीत महतो, अर्जुन ठाकुर, राजू गायन और मो साजिद मौजूद थे।

