बदायूं में सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्री दफ्तर में एक जेबकतरे को रंगे हाथों जेब से रुपए निकालते पकड़ा गया। भीड़ ने जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ने के बाद जमकर पीटा। जेबकतरा रजिस्ट्री दफ्तर परिसर में एक व्यक्ति की जेब काट रहा था तभी पब्लिक ने पकड़ लिया। जेबकतरा बार बार अपना नाम अमित बता रहा था जबकि सही नाम फरहान निकला। पुलिस के आने से पहले आरोपी भीड़ को चकमा देकर भाग गया।
#SamacharPlusOTT #budaun #fight
