आरजेडी से निकाले गए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिर से खबरों में हैं। वो वैशाली जिले के महुआ पहुंचे। उनकी गाड़ी पर लगा झंडा चर्चा का विषय बन गया। तेज प्रताप ने आरजेडी का झंडा हटाकर एक नया झंडा लगाया। इस झंडे में लालू यादव और लालटेन की तस्वीर नहीं थी। तेज प्रताप के इस कदम से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। उनके इस कदम के मायने तलाशे जा रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #rjd #tejashwiyadav
