राज्य न्यूज़

बिहार की वोटर लिस्ट में नेपाल-बांग्लादेश के लोग, 1 अगस्त से होगी जांच

by | Jul 13, 2025 | पटना, बिहार की राजनीति

बिहार में चल रही मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग (EC) ने बड़ा खुलासा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों की मौजूदगी सामने आई है। EC अफसरों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 24 जून से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत वे घर-घर जाकर लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से आए हुए लोगों की उपस्थिति मिली है, जो अवैध रूप से राज्य में रह रहे हैं।

चुनाव आयोग ने बताया कि 1 अगस्त, 2025 से ऐसे लोगों की जांच की जाएगी और जो भी अवैध प्रवासी पाए जाएंगे, उनके नाम आगामी वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी और आयोग का कहना है कि उसमें केवल योग्य और सत्यापित नागरिकों के ही नाम शामिल किए जाएंगे।

वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन के लिए मतदाता गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। वर्तमान में यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। दोनों नेताओं ने आयोग से मांग की है कि इस तरह के आरोपों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि किसी भी समुदाय को बेवजह निशाना न बनाया जाए।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म