बागपत में विवाहित महिला ने ससुराल वालों के उत्पीड़न और पति से सम्बन्ध विच्छेद के फैसले से आहत होकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले विवाहिता ने अपने हाथ पैरों पर सुसाइड नोट लिखा। हाथ पैरो पर अपने ससुराल वालों के जुल्म की दास्तान लिखने के बाद विवाहिता ने पति और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो विवाहिता अपनी चारपाई पर मृत हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #suicide #baghpat
