उत्तर प्रदेश के बागपत से जालसाजी, फ्रॉड और धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला का आधार कार्ड में नंबर बदल दिया जाता है, उसके बाद उसका पता बदल दिया जाता है, और पता भी ऐसा वैसा नहीं, सीधा वेस्ट बंगाल, कोलकाता का। और उसके बाद महिला के नकली आधार कार्ड से एक नकली पैन कार्ड भी बनाया जाता है। इतना ही नहीं महिला के नाम पर जीएसटी लेकर एक फर्म भी बनाई जाती है। अब उस फर्जी फर्म में कितने रुपयों का लेनदेन हुआ, ये तो जांच का विषय है। इस अनोखी जालसाजी का शिकार हुई महिला के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #fraudnews
