बीते 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (फ्लाइट AI 171) टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट AAIB ने जारी कर दी है। AAIB ने रिपोर्ट में बताया की, उड़ान भरने के बाद दोनों इंजन हवा में बंद हो गए थे, ईंधन कटऑफ स्विच एक के बाद एक रन से कटऑफ में बदल गए, ईंधन की आपूर्ति बंद होने से इंजन टेकऑफ मान से कम होने लगे थे। विमान के थ्रस्ट लीवर निष्क्रिय अवस्था में पाए गए, ब्लैक बॉक्स से पता चला कि टेकऑफ थ्रस्ट भी चालू था, फ्लैप सेटिंग (5°),गियर टेकऑफ के लिए सामान्य थे।
#SamacharPlusOTT #ahmedabadplanecrash
