आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के भैरों बाजार बेलन गंज में एक महिला ने अपने परिजनों को फंसाने के लिए खुद को अवैध तमंचे से गोली मार ली। सीसीटीवी फुटेज में महिला को खुद को गोली मारते हुए देखा जा सकता है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने देवर और जेठ से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि महिला को उसके भाई और बेटे ने घरवालों को फंसाने के लिए अवैध तमंचा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #fire