संदिग्ध हालत में दो मासूम बच्चों की अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात को हलवाई की दुकान से दूध लेकर पहुंचा था पिता, उसी दूध को पीने के बाद 11 महीने के अवान और 2 साल की माहिरा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों मासूमों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची को इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौजूद।
#SamacharPlusOTT #agra #deathnews
