त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों की मनमानी बढ़ जाती है, जो जनता की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में है और आगरा में छापेमारी कर मिलावटखोरों पर नकेल कस रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सात टीमें सैंपलिंग और छापेमारी कर रही हैं। हाल ही में 5,000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट किया गया और 300 किलो घी सील हुआ। 30 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। दुकानदारों का कहना है कि गुणवत्ता जरूरी है, पर कुछ मिलावट करते हैं। ग्राहक बड़ी दुकानों से खरीदारी को सुरक्षित मानते हैं। मिलावट को ग्राहक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा मानते हैं और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। विदेशों में इसे गंभीर अपराध माना जाता है।
#SamacharPlusOTT #agra #milawat
