आगरा थाना जगदीशपुरा पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शशांक और साहिल को रोका तो दोनों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिंग में अभियुक्त साहिल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्त चोरी की दोपहिया वाहन खरीद फरोख्त करते थे।
#SamacharPlusOTT #agra #encounter
