आगरा थाना बाह क्षेत्र के मंगदपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल लेनदेन के मामले को लेकर युवक और गांव के लोगों के बीच विवाद हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने गांव के लोगों पर ही हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #suicide
