पीएम मोदी के काफिले के साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी साथ होती है. हाल ही में पहली बार पीएम के सुरक्षा घेरे में एक महिला अफसर को देखा गया. इसके बाद से लोग महिला अफस के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं. पीएम के सुरक्षा घेरे में तैनात महिला अफसर अदासो कपेसा है, जो देश के प्रधानमंत्री की सबसे करीबी से सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप SPG की टीम का हिस्सा है. अदासो कपेसा मणिपुर से ताल्लुक रखती हैं. वो सेनापति जिले के कैबी गांव की रहने वाली हैं. वो बेहद साधारण परिवार से आती हैं,अदासो कपेसा SPG में शामिल होने से पहले भारतीय सशस्त्र सीमा बल की 55वीं बटालियन में पिथौरागढ़ में जनरल ड्यूटी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं. वहां भी उनकी पहचान एक सशक्त महिला अधिकारी के तौर पर थी.
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
