गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक युवक का खतरनाक बाइक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक करतब दिखाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि स्टंट करते समय उसने न केवल अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #bikestunt
