मुजफ्फरनगर में 21 अगस्त से 8 सितंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 17 हजार युवक भाग लेंगे। भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज चेकिंग शामिल होगी। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती रैली के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #agniveer
