बिजनौर में नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नजीबाबाद के मालन नदी के रपटे पर एक कार पानी के बीच मझधार में फंस गई। कार में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कार को पानी के बहाव से बचाया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
#SamacharPlusOTT #bijnor #flood
