उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बुर्का पहने महिला के साथ दिनदहाड़े एक युवक ने अश्लील हरकत कर डाली।यह शर्मनाक घटना एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुर्का पहने महिला सड़क किनारे चल रही थी, तभी एक युवक अचानक पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, आरोपी अश्लील हरकत कर भाग चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही नागफनी थाना पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #eveteasing #moradabad
