राज्य न्यूज़

SC की राहुल को फटकार, भारत-चीन तनाव पर सुनाई खरी-खरी

by | Aug 4, 2025 | ट्रेंडिंग, न्यूज़, बड़ी ख़बरें

2022 की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर दर्ज मुकदमे को रद्द करने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में लखनऊ में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है, लेकिन कोर्ट ने राहुल गांधी को सख्त टिप्पणी सुनाई।

इस मुद्दे पर जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा, ‘आपको कैसे पता चल गया कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा ली? क्या आप वहां थे? आपके पास क्या सबूत था? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कह सकते. जब सीमा पर झड़प की स्थिति हो, तब दोनों तरफ की सेना को नुकसान पहुंचना कोई असामान्य बात नहीं|’

क्या बोला था राहुल ने?

साल 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने राजस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना पर विवादित बयान देते हुए कहा था, ‘चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं। लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में हमसे सवाल कर रहे हैं लेकिन वो कभी नहीं पूछते हैं कि आखिर चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कैसे कर लिया, अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की पिटाई कैसे हुई?’

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म