राज्य न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात

by | Aug 4, 2025 | यूपी की मुख्य खबरें, लखनऊ

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि महिलाएं 8 अगस्त की सुबह से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश रोडवेज (UPSRTC) और शहरी बस सेवाओं में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

यह सुविधा राज्य की सभी महिलाओं के लिए लागू होगी, चाहे वह किसी भी उम्र की हों। इस योजना का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और सांस्कृतिक पर्व पर महिलाओं की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे अपने भाइयों से मिलने बिना किसी आर्थिक बोझ के जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का यह पर्व, समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। राज्य सरकार चाहती है कि बहनें इस त्योहार पर बिना किसी चिंता के अपने परिवार से मिल सकें और इस दौरान उनकी यात्रा सुरक्षित और सुलभ रहे।

सरकार की इस घोषणा के बाद यूपी रोडवेज और शहरी बसों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि महिलाओं को यात्रा में कोई परेशानी न हो।

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सरकार का यह फैसला महिलाओं में काफी सराहा जा रहा है। इससे न केवल महिलाओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह कदम महिलाओं की सशक्तिकरण दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म