मरोहा जिले में हसनपुर नगर पालिका के प्रस्तावित सीमा विस्तार को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध दर्ज किया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित सीमा विस्तार में उन ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है, जहाँ सड़क, बिजली, और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है।
#SamacharPlusOTT #Moradabad #Hasanpur
