आगरा के बाह क्षेत्र में बाढ़ का तांडव जारी है। बाढ़ से घिरे रेहा गांव में एक मकान की दीवार गिरने से 5 लोग दब गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक का पैर टूट गया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने रात में ही उप जिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार राहत बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ में घिरे गांव में पहुंचकर घायलों को मोटर वोट से रेस्क्यू कर बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
