गोरखपुर के मोहनापुर में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गई। इसके बाद से पूरे इलाके में अफवाहों और दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। स्थानीय स्कूलों को बंद कर दिया गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #tenduaa
