उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए मेरठ की तरफ रवाना हुए। इस मौके पर दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के आने के प्रोग्राम की कोई पूर्व में सूचना नहीं थी लेकिन आज मुख्यमंत्री यहां आए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को महाराज जी बहुत महत्व देते हैं। दूधेश्वर नाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर है यहां पर योगी आदित्यनाथ पहले से ही आते रहे हैं। सीएम योगी ने कांवड़ियों के मेले को लेकर उनकी सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था को देखने और दूधेश्वर नाथ मंदिर के कॉरिडोर के काम के बारे में भी जानकारी ली। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ मेरठ के लिए रवाना हुए।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #cmyogi
