खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने सावन के पवन पर्व पर दून हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर हरिद्वार के प्रतिष्ठित मंदिरों सहित दक्षिण काली पीठ , चंडी देवी , हर की पैड़ी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। अपनी विधानसभा खानपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी उन्होनें पुष्प वर्षा की। इसके अलावा लक्सर के पथेश्वर महादेव मंदिर, पचेवली महादेव मंदिर सुल्तानपुर और शिव चौक और खाटू श्याम मंदिर लक्सर नगर पर पुष्प वर्षा की तस्वीरें और वीडियोज सामने आई।
#SamacharPlusOTT #umeshkumar #khanpur
