नगर निगम लखनऊ के जोन-8 से भ्रष्टाचार की चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कर्मचारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आई गरीब महिलाओं से जबरन घूस मांग रहे हैं। जब महिला ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, बाद में दे देगी, मगर कर्मचारी ने उसकी एक न सुनी और तुरंत पैसे देने का दबाव बनाता रहा। घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया। नगर निगम से दोषी कर्मचारियों पर सख़्त कार्रवाई की माँग ज़ोर पकड़ रही है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #birthcertificate #deathcertificate
