बागपत कावड़ शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान सामने आया है जहां उन्होंन ओवैसी समेत देश के सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं के पूर्वजों को हिंदू बताया, मीडिया से वार्ता करते हुए मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना महमूद मदनी राकेश टिकैत और हिंदुस्तान के मौलानाओं पर जमकर कटाक्ष किया। नंदकिशोर गुर्जर ने मौलाना महमूद मदनी पर बोलते हुए कहा कि मदनी को कट्टरपंथी मानसिकता छोड़कर देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने उदयपुर फाइल पर रिट दायर की है। उन्होंने कहा की पुलवामा हमले, लव जिहाद और कन्हैया लाल के मर्डर मामले पर मदनी का बयान नहीं आया, जो उनकी जिहादी मानसिकता को दर्शाता है, उन्होंने मदनी से देश से माफी मांगने की बात कही है। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लव जिहाद करने वालों को फांसी हो या उसका सर कलम कर दिया जाए, ये मांग मैं सरकार से करता हूं।
#SamacharPlusOTT #lovejihad #baghpat
