गाजियाबाद में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मेरठ तिराहे पर कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना है। यात्रा के लिए 750 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं। स्वयंसेवक महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। दुहाई से दूधेश्वर नाथ मंदिर तक CCTV, ड्रोन और मैन्युअल इंटेलिजेंस से निगरानी होगी। पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी प्रकार के व्यवस्थाएं किए गये हैं।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #kavadcontrtolroom
