आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच वाहन बरामद किए, जिनमें दो स्कूटी और तीन बाइक शामिल हैं। ये वाहन चोर ऑन डिमांड चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगरा समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।
#SamacharPlusOTT #agra #agrapolice
