उत्तर प्रदेश राशन विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं के साथ जवाहर भवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन द्वारा तय कमीशन उन्हें समय से नहीं मिला और वो कमीशन उन्हें अपने पास से पहले देना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब सरकार ऑन लाइन राशन का रिकॉड रख रही है तो अधिकारियों से रजिस्टर क्यों मेंटेन करा रही है इसे बंद कराया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम लोग विधानसभा का घेराव करेंगे।
#SamacharPlusOTT #lucknow #rashandistribution
