हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है, जहां इस बार 101 फीट की भव्य तिरंगा कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ये कांवड़ शहीदों को समर्पित है और इसमें शिवभक्ति के साथ देशभक्ति की भावना भी झलकती है। कांवड़ियों का कहना है कि ये तिरंगा कांवड़ शहीदों के बलिदान को नमन करने का माध्यम है। इस कांवड़ ने श्रद्धालुओं और आम लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया है।
#SamacharPlusOTT #tirangakavad #haridwar #savan
