उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया, जिसमें प्रदेश भर से आए शिक्षक शामिल हुए। उनकी मांग है कि ऑफलाइन स्थानांतरण आवेदनों पर जल्द निर्णय लिया जाए। शिक्षकों का कहना है कि शासन ने 7 जून को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण ऑनलाइन होंगे, लेकिन अब सरकार कह रही है कि स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो वो अनिश्चित कालीन हड़ताल कर सकते हैं।
#SamacharPlusOTT #lucknow #teachers
