101 किलो गुलाब के फूलों से एएसपी ऋजुल ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। हरिद्वार से जल लेकर बुलंदशहर पहुँच रहे कावड़ियों पर बुलंदशहर भूड़ चौराहे मार्ग में गुलाब के फूलों की बारिश हुई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ बुलंदशहर के एएसपी ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए जिससे कांवड़िए काफी खुश नजर आए। बुलंदशहर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #kavadyatra2025
